रायपुर, DGP अशोक जुनेजा भारत सरकार में डीजी हुए ,

रायपुर, DGP अशोक जुनेजा भारत सरकार में डीजी हुए ,

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा भारत सरकार में डीजी इंपैनल हो गए हैं।आज केंद्र सरकार ने 89 बैच के आइपीएस अधिकारियों को डीजी पद के लिए सूचीबद्ध किया। देश भर के ग्यारह आईपीएस अफसरों में अशोक जुनेजा का नाम भी शामिल हैं।

अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ में पुलिस महा निरीक्षक पद पर पदस्थ हैं। आप को बतादें वे भारत सरकार में पहले भी काम कर चुके हैं, नारकोटिक्स में रहे, वहीं दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स के भी सिक्योरिटी इंचार्ज रहे। इससे पहले अशोक जुनेजा केंद्र में एडीजी इंपेनल थे।अब उनका कद बढ़ गया है। भारत सरकार में वे प्रतिनियुक्ति पर गए तो उन्हें वहां भी अब डीजी के समकक्ष पद मिलेगा।आप को बतादें छत्तीसगढ़ के विश्वरंजन के बाद अशोक जुनेजा दूसरे आईपीएस होंगे, जो भारत सरकार में डीजी इंपैनल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *