बड़ा खुलासा,रायपुर,राजधानी के टेकारी ग्राम स्थित परसूलीडीह हाऊसिंग बोर्ड में सफाई का कार्य सिर्फ कागजों पर,कालोनी वासी खुद नाली साफ करने को है मजबूर,सफाई कर्मियों के लिए सरकारी आवास लेकिन करतें हैं दूसरा कार्य,5 सफाई कर्मियों के बाद कालोनी की हालत बदसे बत्तर

बड़ा खुलासा,रायपुर,राजधानी के टेकारी ग्राम स्थित परसूलीडीह हाऊसिंग बोर्ड में सफाई का कार्य सिर्फ कागजों पर,कालोनी वासी खुद नाली साफ करने को है मजबूर,सफाई कर्मियों के लिए सरकारी आवास लेकिन करतें हैं दूसरा कार्य,5 सफाई कर्मियों के बाद कालोनी की हालत बदसे बत्तर

रायपुर राजधानी से सटे धरसीवां ब्लॉक के टेकारी ग्राम स्थित परसूलीडीह हाऊसिंग बोर्ड कालोनी का ठिका होता है,लेकिन सफाई सिर्फ कागजों पर होती है,गौरतलब है कि बरसात के सीजन में बरसात के पानी से नालियां भर जाती हैं जिससे कालोनी वासियों को घर के बाहर निकलने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है,मजबूर होकर कालोनी वासी खुद नालियों की सफाई करतें हैं, जिसको लेकर जानकारी ली गई तो जानकारी में सामने आया कि कालोनी की सफाई के लिए ठिका हुआ है लेकिन सफाई कर्मी नजर नही आते,इतना ही नही हाऊसिंग बोर्ड कालोनी की सफाई करने वालों के लिए कालोनी में सरकारी आवास भी दिया गया है लेकिन जो रहते हैं आवास में वो कालोनी की सफाई नही करते,वो लोग दूसरा कार्य करते हैं, कालोनी वासियों ने बताया कि कभी कोई सफाई कर्मी नही आता जिसके नाते हम लोगो को ही खुद झाड़ू लगाना पड़ता है नालियों की सफाई करना पड़ता है।
जानकारी के लिए ये भी बतादूँ कालोनी की सफाई के अभी नया टेंडर हुआ है सफाई कर्मियों को सफाई के नाम पर कालोनी में ही सफाई कर्मियों को सरकारी आवास हाऊसिंग बोर्ड की तरफ से दिया गया है लेकिन जो लोग आवास में रह रहें वो कोई सफाई का कार्य नही करते वो लोग दूसरा कार्य करने जाते हैं सब मिलाकर ये कहा जा सकता है सरकार को हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी और ठीकेदार मिलकर लगा रहे चुना जनता परेशान रहे उससे कोई लेना देना नही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *