जिला योजना समिति सदस्य के लिए कांग्रेस समर्थित पार्षद दीपक साहू जीते एक तरफ दिखा चुनाव

जिला योजना समिति सदस्य के लिए कांग्रेस समर्थित पार्षद दीपक साहू जीते
एक तरफ दिखा चुनाव
बीरगांव — नगर पालिका निगम बिरगांव सभा कक्ष में आज जिला योजना समिति के 1 सदस्य का निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुआ । नगर निगम बीरगांव आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जिला में जिला स्तर पर विकास योजना का प्रारूप तैयार करने के लिए एक जिला योजना समिति का गठन किया जाता है जिससे नगरी निकाय से भी सदस्य लिए जाने का प्रावधान है इसके तहत आज रायपुर जिले के अंतर्गत नगर निगम बीरगांव के नवनिर्वाचित सदस्यों में से एक सदस्य के निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी देवेंद्र पटेल द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें पार्षदों को मतदान करना था आपको बता दे कि निगम में कुल 40 निर्वाचित पार्षद है जिसमें 37 लोगों ने मतदान किया वही 3 अनुपस्थित थे कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी के रूप में दीपक साहू मैदान में थे वही भाजपा की तरफ से खेमलाल साहू को मैदान में उतारा गया था लेकिन मुकाबला एकतरफा रहा दीपक साहू को 25 प्राप्त हुए वहीं खेमलाल साहू को मात्र 12 मत ही मिल पाया सबसे दिलचस्प इस चुनाव में यह देखने को मिला की दोनों ओर से साहू समाज के प्रत्याशी मैदान में थे वही भाजपा के दिग्गज नेता व पार्षद पतिराम साहू ने निर्वाचन में भाग ही नहीं लिया जिसको लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं वहीं पार्षदों ने एक बार फिर क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व भरोसा जताया और कांग्रेस समर्थित सदस्य को भारी मतों से विजय बनाया। इस अवसर प्रमुख रूप से जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, मेयर बिरगांव नंदलाल देवागनं ,आशीष दुबे एवं पार्षद गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *