10 दिन में करीब 350 बच्चों 1300 से ज्यादा कॉपियों का वितरण

चरामेति शिक्षा सेवा महोत्सव

10 दिन में करीब 350 बच्चों 1300 से ज्यादा कॉपियों का वितरण

      चरामेति फाउंडेशन ने शिक्षा सेवा महोत्सव के अंतर्गत आज 30 जून को बूढ़ापारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों को वर्ष भर हेतु कॉपियों के साथ ही अन्य लेखन सामग्री वितरित की।
चरामेति फाउंडेशन के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि वर्तमान शिक्षा सत्र में इसके पूर्व  सौ. कां. कुसुम ताई दाबके प्राथमिक विद्यालय एवं ग्राम कान्दुल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के तीन सौ से ज्यादा बच्चों को वार्षिक आवश्यकतानुसार कॉपियां बांटी गई थी।
 आज का कार्यक्रम में डॉ मृणालिका ओझा, श्री प्रदीप शितूत,  श्री भरत भाई राजदेव,  सरदार चतर सिंह सलूजा, श्री ललित भाई रायचुरा, श्री रमेश उपाध्याय, श्री प्रेम नारायण सोलंकी, श्री रमेश व्यास, श्री शिरोमणी चंद्राकर, अनुपमा श्रीवास्तव, श्रीमती अंजली शितूत, श्रीमती रिनीता नाग, श्रीमती शिखा पाण्डेय, श्री राजू प्रधान, रोशन बहादुर सिंह आदि की उपस्थिति एवं सहयोग से संपन्न हुआ।

राजेन्द्र ओझा
चरामेति फाउंडेशन
9575467733
8770391717

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *