रायपुर में कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन कार्यशाला का दूसरा दिन

रायपुर में कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन कार्यशाला शुरू, पहले दिन राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का संकल्प पारित

रायपुर:- प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर कार्यशाला का आयोजन राजधानी रायपुर के राजीव भवन मे सम्पन्न हुआ। शिविर के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा प्रभारी सचिव डा. चंदन यादव की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया ।
दूसरे दिन के कार्यक्रम मे विशेष रूप से माननीय प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी विधायक कुलदीप जुनेजा महापौर
एजाज ढेबर रविंद्र चौबे कुलदीप जुनेजा सत्यम शर्मा गिरीश दुबे अमरजीत चावला शेख इमरान वा बहोत से कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे
अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र में माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
मंचीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी द्वारा उदयपुर चिंतन शिविर में दिए गए संबोधन का वीडियो दिखाया गया तथा उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए निर्णयों से सभी को अवगत कराया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत भाषण दिया एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन एवं प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया द्वारा उद्बोधन दिया गया।

कार्यशाला के दूसरे सत्र की शुरुआत प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव के भाषण से हुई तथा प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कृषि के संबंध में उदयपुर चिंतन शिविर की चिंताओं और कांग्रेस के दृष्टिकोण के बारे में अवगत कराया। उदयपुर चिंतन शिविर में शामिल हुए राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, सांसद दीपक बैज ने भी संबोधन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *