निगम कर्मचारी अंतरिम यूनियन के अध्यक्ष बने संतोष पांडे जी , वल्लभ महामंत्री

निगम कर्मचारी अंतरिम यूनियन के अध्यक्ष बने संतोष पांडे, वल्लभ महामंत्री

सात साल से यूनियन में नहीं हुआ था चुनाव

रायपुर नगर निगम के कर्मचारियों की बैठक सोमवार को सम्पन की गई, जिसमें कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर उचित रूपरेखा तैयार की गई। कर्मचारी यूनियन सदस्यता तैयार कर चुनाव अभियान के कराने के लिए बाद चुनाव अंतरिम कमेटी बनाई गई।

तैयारी इस अंतरिम कमेटी में जोन 9 आयुक्त संतोष पांडे को अध्यक्ष और वल्लभ शर्मा को महामंत्री बनाया गया है। अजय वर्मा को कोषाध्यक्ष, बमशंकर गुप्ता, मोहम्मद इम्तियाज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। समिति को सदस्यता अभियान चलाकर जल्द से जल्द चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

1300 सदस्य हैं, जो अपने पसंद का कर्मचारी प्रतिनिधि चुनने मत का प्रयोग करेंगे। बताते चलें कि पिछले 7 साल से नगर निगम रायपुर के कर्मचारी यूनियन का चुनाव नहीं हुआ है। कोरोनाकाल के बाद नगर. निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों में कर्मचारी यूनियन के चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बार के कर्मचारी संघ चुनाव में नए सदस्यों को भी इसमें जोड़ने का प्रयास किया जायगा । इसके लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस बात का निर्णय नगर विदित हो, नगर निगम के दस निगम के कर्मचारियों की हुई बैठक में जोन और निगम मुख्यालय को सर्वसम्मति से लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *