सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा अन्तर्गत सिद्धेश्वर महादेव व संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं प्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार सहित करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न

सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा अन्तर्गत सिद्धेश्वर महादेव व संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं प्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार सहित करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न

82.00 लाख रूपये से स्वीकृत अशोक नगर स्थित नगर निगम उद्यान का स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 के स्थानीय नागरिकों द्वारा किया भूमि पूजन, आम जन-मानस में प्रसन्नता की लहर – विकास उपाध्याय

बारिश के पहले जलभराव को लेकर विधायक गम्भीर, लाखों रूपये के नाली एवं नालों का निर्माण

रायपुर, दिनांक 28.05.2022। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा आज सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा अन्तर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड में करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। वहीं सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा में लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान भी किया जा रहा है और क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर हमेशा से सक्रिय विधायक विकास उपाध्याय बारिश के पूर्व से ही वार्डों में नाली एवं नालों हेतु निर्माण कार्य कराने हरी झण्डी लहरा दिए हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा कि आम जन-मानस की मांगों के अनुरूप-

  1. वार्ड क्र.19 अन्तर्गत अशोक नगर स्थित नगर निगम उद्यान के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 82.00 लाख,
  2. प्रगति नगर के देवांगन गली, सतनामी गली में रोड नाली व ड्रेन कवर के कार्य हेतु 12 लाख,
  3. छोटा अशोक नगर एवं ज्ञान दीप स्कूल की गली में नाली निर्माण हेतु 15 लाख,
  4. सिन्हा गली तेलगू गली विकास नगर में रोड व नाली निर्माण हेतु 15 लाख,
  5. बुद्ध विहार गली अशोक नगर में रोड व नाली निर्माण हेतु 10 लाख,
  6. लोहार गली साहू गली प्रीतम नगर में रोड नाली व ड्रेन कवर के कार्य हेतु 15 लाख,
  7. झण्डा चौंक एवं विकास नगर अंतर्गत रोड व नाली निर्माण हेतु 12 लाख,
  8. विकास नगर से टीचर्स कॉलोनी को जोड़ने हेतु पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख,
  9. प्रगति नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव व संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं प्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 5 लाख,
  10. बड़ा अशोक नगर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 5 लाख,
  11. अशोक नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के मरम्मत हेतु 2 लाख एवं
  12. बड़ा अशोक नगर गुढ़ियारी के शमशान घाट के सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख इत्यादि का आज काफी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच करोड़ों रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। विकास उपाध्याय ने कहा, सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा अभियान अन्तर्गत लोगों की समस्याओं का निवारण कार्य संपन्न हो रहा है, जिससे मेरे विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत आम जन-मानस में प्रसन्नता की लहर साफ तौर पर देखी जा सकती है।

प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक ……………..
रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *