युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान ज़ोरो पर, 18 से 35 वर्ष के मतदाताओं के बीच पहुँच रहे कांग्रेसी
राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान ज़ोरो पर है, नियमो के अनुसार कांग्रेस नेता 18 से 35 वर्ष के मतदाताओं के बीच पहुँच कर सदस्यता करवा रहे है।
इसी कड़ी में प्रदेश महासचिव पद के उम्मीदवार सागर बाघमारे आम जनता के बीच पहुँच कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए पार्टी की सदस्यता दिलवा रहे है।बाघमारे ने कहा कि भूपेश सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही मजदूर-असहाय-गरीबो की आवाज़ सुन समय-समय पर उनकी विभिन्न मांगों को पूरा किया है। बाघमारे ने कहा कि संगठन को मजबूत करने का कार्य अवंति विहार के क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा।

