बूढ़ातालाब से धरनास्थल नहीं हटाने की मांग
रायपुर. विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन (इंटक) ने बूढ़ातालाब से धरनास्थल अन्यत्र नहीं हटाने की मांग राज्य व जिला प्रशासन से की है. फेडरेशन के महामंत्री सुधीर नायक, रामभाऊ फड़ताले एवं ए. आर. खान ने कहा कि प्रदेशभर से आने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं मजदूरों के धरना-प्रदर्शन के लिए बूढ़ातालाब सभी दृष्टि से सुविधाजनक है. अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने के साथ ही कई दिनों तक आन्दोलन चलने की स्थिति में ठहरने, नहाने, खाने-पीने की व्यवस्था के लिहाज से अच्छा है.

