वफ्फ की जमीनों पर प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बनेंगे स्कूल, कॉलेज, और हॉस्टल मोदी सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली : देश भर में फैली वक्फ की तमाम रिक्त सम्पत्तियों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है. अब वक्फ की ख़ाली ज़मीनों पर स्कूल और अस्पताल बनेंगे. केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी की अध्यक्षता में शनिवार को 89 वीं सेंट्रल वक्फ काउंसिल की बैठक संपन्न हुई, जिसमें ये यह निर्णय लिया गया है कि देश भर में मौजूद वक्फ बोर्ड की ज़मीनों का उचित तरीक़े से इस्तेमाल किया जाना चाहिए. अब वक्फ सम्पत्तियों पर प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, हॉस्टल और सद्भाव मंडपों का निर्माण किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *