”THE GLAMOUR” फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन कल मातृ दिवस को राजधानी में

“THE GLAMOUR” फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन कल मातृ दिवस को राजधानी में

रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार स्थित फ़ूड हब में कल 8 व 9 मई को 2 दिवसीय “द ग्लैमर” फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजिका कविता राठी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में आर्टिफिशयल ट्राइबल ज्वेलरी,कॉटन साड़ी,सूट,गाउन,कॉस्मेटिक, स्वादिष्ट व्यंजन,होम-मेड सोप, जेल, आयल, भगवान श्रृंगार सामाग्री,मोदी केयर प्रोडक्ट,शादी गिफ्ट पैकिंग हैंपर,बेकरी आइटम, मूर्ति व पेंटिंग, बेडशीट,केक सहित सैकड़ों की संख्या में स्वदेशी वस्तु आम जनता को मिलेंगी।

श्रीमती राठी ने बताया कि इस कार्यक्रम को पल्लव इंडिया हर्बल यूनाइटेड, पंडरी कपड़ा मार्किट स्थित न्यू जनरेशन शॉप सहित नेचरोपेथी डॉक्टर अंजली छुगानी ने विशेष सहयोग प्रदान किया है। इस आयोजन से महिलाओं द्वारा संचालित घरेलू उद्योग को नई उड़ान मिलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार 8 मई को प्रातः 11 बजे किया जाएगा जो 9 मई को रात 9 बजे सम्पन्न होगा। इस दौरान राजनैतिक दलों की महिला नेत्री, महिला पत्रकार, समाजसेवी महिलाएं सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

मातृ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने वाली महिलाओं के लिए फ्री गिफ्ट,मेहेंदी, हेल्थ-चेक अप सहित लक्की ड्रा की भी व्यवस्था की गई है,राठी ने कहा कि इस प्रकार के अनोखे कार्यक्रम का आयोजन होने से महिलाएं कभी भी अपने आप को निराश महसूस नहीं करेंगी व निरन्तर सफलता की ओर अग्रसर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *