रायपुर,कुरा नगर पंचायत में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने किया 33 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,क्षेत्र के विकास के लिए,नही आने दूँगी कोई कमी:-विधायक अनिता शर्मा,

रायपुर,कुरा नगर पंचायत में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने किया 33 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,क्षेत्र के विकास के लिए,नही आने दूँगी कोई कमी:-विधायक अनिता शर्मा,

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कुरा में सीसी रोड लगभग 33 लाख रूपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा कार्यक्रम के समस्त क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया और विधायक का आभार जताया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा, नगर पंचायत उपाध्याक्ष अनिल बघेल
पार्षद सुरेश साहू, मोहन प्रजापति, रामेश्वर साहू, उमेश भतरिया, बसंत रजक, संतोष साहू, भीम देवांगन, प्रदीप शर्मा, मीना चौहान साहिल खान,रवि लहरी सहित अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *