हिंदू युवा वाहिनी की बैठक संपन्न,प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने रणनीति तैयार
रायपुर,24 अप्रैल 2022 ।हिंदू युवा वाहिनी रायपुर जिले की बैठक छत्तीसगढ़ प्रभारी हरिहर नाथ योगी के निर्देशानुसार राम मंदिर वीआईपी चौक में संभागीय प्रभारी सतीश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला प्रभारी योगेंद्र सिंह की अगुवाई में संपन्न हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर वार्ड में जनसंपर्क करने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक हिंदुओं को संगठन से जोड़ सकें साथ ही संगठन के माध्यम से प्रदेश में लगातार हो रहे धर्म परिवर्तन पर कड़ाई से रोक लगाई जा सके।
श्री राठी ने ने कहा कि धर्म परिवर्तन कोई भी व्यक्ति शौक से नहीं करता कहीं ना कहीं मजबूरियों के चलते उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया जाता है यदि हम उसे सहयोग करते हैं तो निश्चित रूप से वह इस प्रकार के कृत्य से दूर रहेगा। उसके बाद भी कहीं से इस प्रकार की घटना की जानकारी आती है तो हमें तत्काल संज्ञान में लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर दोषियों को गिरफ्तार करवाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री संतोष तिवारी, पीयूष परिहार, रविकांत तिवारी, विलास सुतार,पवन शुक्ला,मीना देशमुख, पवन शुक्ला, शुभम सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, मीणा देखमुख,आकाश बाग, जितेश साहू, कृष्णा सोनकर , रीता वैष्णव,हरशीला रुपाली शर्मा,देवेंद्र नायक, दीपक नायक, आकाश पाण्डेय, सागर अग्रवाल उपस्थित थे ।

