ताम्रध्वज साहू ने की 20 लाख से निर्मित साहू समाज के भवन का लोकार्पण
जल्द ही बनेगा कादुंल,कांटाडीह, दतरेगां मार्ग मंत्री ने की घोषणा रायपुर ग्रामीण के ग्राम कादुंल में आज भक्त माता कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में 20 लाख की लागत से बने साहू समाज के भवन व बाउंड्री वाल के लोकार्पण का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने की वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा,हरदिहा साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सोमनाथ साहू,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता विनय गेडंरे, सदस्य कृषक कल्याण परिषद श्री डेहरा राम साहू, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका चंद्र कुमार ध्रुव, रायपुर विकास प्राधिकरण सदस्य श्री मुकेश साहू, ग्राम पंचायत कादुंल सरपंच श्रीअसवन लहरे, उपसरपंच श्री शिवराम धनकर सहित आसपास के सरपंच गण एवं पंच गन व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने जहां भवन व बाउंड्री का लोकार्पण किया वही घोषणा करते हुए कहा कि कादुंल, काटाडीह, दतरेगां का मार्ग जल्द ही बनवाया जाएगा जिससे आसपास के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके उन्होंने ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा की तारीफ करते हुए कहां की श्री शर्मा 24 घंटे अपनी क्षेत्र की जनता के लिए जुटे रहते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों से मुलाकात कर अपनी मांग रखते हैं।
ताम्रध्वज साहू ने की 20 लाख से निर्मित साहू समाज के भवन का किया लोकार्पण

