रायपुर,राजधानी पुलिस से थक हार कर पीड़ित महिला मुख्यमंत्री, गृहमंत्री से लगाई गुहार,महिलाओं से अश्लील बातें करके महिलाओं को ब्लैकमेल करने का आरोपी योगेश साहू,महीनों से फरार,
रायपुर,राजधानी की महिला महीनों से पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगा रही है,लेकिन आरोपी को पुलिस पकड़ने में कोई दिलचस्पी नही दिखा रही है, आप को बतादें पर्फेक्ट सर्टिट्यूड कंसल्टेंसी
रियो (आर आई ओ ) काम्प्लेक्स लालपुर ग्राउंड फ्लोर शॉप नंबर 4 रायपुर में चलाने वाला डॉ योगेश साहू,पिता गजानंद लाल साहू निवासी बगदेही पारा जागृति चौक वार्ड क्रमांक-16 गोबरा नवापारा रायपुर के ऊपर राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर थाने में महिला ने अपराध दर्ज कराया है,लेकिन एक महीने से ज्यादा कस समय बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस कोई दिलचस्पी नही दिखा रही है जिसे लेकर महिला बहुत ही ज्यादा डरी सहमी है,महिला द्वारा पुलिस के आलाधिकारीयो से फोन के माध्यम से आप बीती बताई गई उसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नही होने को लेकर पुलिस के साथ साथ प्रशासन पर भी सवालिया निशान लगना लाजमी है,
आप को बतादें,PREFECT CERTITUDE के संस्थापक डॉ योगेश कुमार साहू अपने आपको डॉक्टर बताकर देश-विदेश में लोगों को नौकरी लगाना तथा उनको स्टडी के लिए बाहर भेजने के नाम से लड़कियों से संपर्क करके अश्लील बातें करना,लड़कियों को ब्लैकमेल करने व उनसे धोखाधड़ी करने के मामले में 13 मार्च को अपराध कायम किया गया है,लेकिन महीना बीत जाने के बाद भी आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई है जिससे राजधानी पुलिस के बड़े बड़े दावों की पोल खुल रही है,आरोपी योगेश साहू महीनों से फरार चल रहा है,वहीँ थाना राजेंद्र नगर टीआई जांच के नाम पर पल्ला झाड़ते नजर आ रहें हैं,जबकिआरोपी के गिरफ्तार होने पर कई और मामले मे खुलासा हो सकता है,सवाल ये उठता है कि 13 मार्च को थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद एक महीने से ज्यादा समय हो गए हैं लेकिन आरोपी अभी पोलिस की गिरफ्त में नही आया है,ये बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है,वही महिला का आरोप है कि आरोपी के दोस्तों द्वारा बार बार फोन करके पीड़ित महिला को परेशान भी किया जा रहा है उसके बावजूद पुलिस हाथ पे हाथ धरे बैठी नजर आ रही है, गौरतलब है जब महिलाओं को लेकर राजधानी पुलिस का ये रैवेया है तो एक आम आदमी कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा,साथ ही साथ महिला सुरक्षा को लेकर सरकार दावे करते फिरती है, जिसे लेकर सवाल उठ रहें हैं,
आप को बतादें आरोपी योगेश साहू नॉकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फँसाता है फिर महिलाओं से अश्लील बातें करके ब्लैकमेल करने का काम करता है ,इतना ही नही आरोपी इन सब कामो के लिए बाकायदा राजधानी सहित कई जिलों में PREFECT CERTITUDE के नाम से ऑफिस भी खोल रक्खा है, इतना ही नही आरोपी अपने आप को एक डॉक्टर होना बताता है लेकिन जानकारी के अनुसार उसके पास कोई डॉक्टर की डिग्री होना भी संदेहास्पद बताया जा रहा है,गौरतलब है,आरोपी के ऊपर इतने गम्भीर आरोप लगने के बाद राजधानी पुलिस हाथ पे हाथ धरे बैठे रहना इस बात की और इशारा कर रहा है कि पुलिस आरोपी को बचा रही है,कहीं न कहीं जांच के नाम पर पल्ला झाड़ रही है,जिसे लेकर पुलिस प्रशासन के साथ साथ सरकार के ऊपर भी गंभीर सवाल खड़े हों रहें हैं।

