रायपुर,अब देश को विश्व गुरु बनने से कोई नही रोक सकता,केंद्र सरकार के वैक्सीन का काम जोरो पर,पृथ्वी में वैक्सीनेशन कर अब स्वर्गलोक में मुर्दों को वैक्सीन लगवा रही है सरकार,

रायपुर,अब देश को विश्व गुरु बनने से कोई नही रोक सकता,केंद्र सरकार के वैक्सीन का काम जोरो पर,पृथ्वी में वैक्सीनेशन कर अब स्वर्गलोक में मुर्दों को वैक्सीन लगवा रही है सरकार,

रायपुर,देश वास्तव में तरक्की कर रहा है, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे कि देश की सरकार वैक्सिनेशन को लेकर कितना गम्भीर है,आप को बतादें स्वर्ग लोक पर केंद्र सरकार के वैक्सीन का काम जोरो पर है.पृथ्वी पर वैक्सीनेशन पूरा कर केंद्र सरकार अब स्वर्गलोक में मुर्दों को वैक्सीन लगवा रही है।
ये बात हम नहीं कह रहे इसका प्रमाण मोबाइल में आया मैसेज है, जिसमें यह साफ लिखा है कि आपको दूसरी डोज लग चुकी है.लेकिन चौकाने वाली बात तो यह कि जिस इंसान को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है वह स्वर्ग सिधार चुका है.इससे तो एक बात साफ है कि सरकार वैक्सीनेशन को लेकर कितना गम्भीर है, सरकार वैक्सिनेशन करने में इतना मशगूल है कि अब स्वर्ग पर भी वैक्सीनेशन का काम कर रही है.
आप को बता दें कि,भारत सरकार इन दिनों मृतकों को कोरोना का टीका लगा रही है,
ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सामने आया है.जहां मरे हुए व्यक्ति को वैक्सीन की दूसरी डोज लग जाने का मैसेज आया है.चौकाने वाली बात तो ये है कि ये मैसेज मौत के 11 महीने बाद आया है.
इस मामले में मृतक के पुत्र ने बताया कि,मौत के पहले शगुन बाई को बलौदाबाजार जिले में पहला डोज लगा था.मौत के 11 महीने बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लग जाने का मैसेज आया है. जिसे लेकर सब हैरान हैं,साथ ही साथ जो कोई ये मामला सुनता है,सबआश्चर्य में पड़ जा रहें हैं,इससे ये पता चलता है कि देश वास्तव में विश्व गुरु बनने के पथ पर है,
वहीं मामले में विभागीय जानकारी के मुताबिक मेसेज कोविड पोर्टल से आया है,विभाग का मानना है कि इसमें दो तरीके की गलतियां हो सकती है.पहले तो एंट्री करते समय मोबाइल नंबर गलत एंट्री होने से हुआ होगा या फिर सिस्टम की त्रुटि.इस मामले में भारत सरकार से बात करने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर ये एंट्री कैसे हुई है,लेकिन गलती तो है ही,गौर करने वाली बात है कि वैक्सीन को लेकर आये दिन ऐसी गलतियां उजागर होती रहती हैं लेकिन सरकारें गलत्तियों को लेकर गम्भीर क्यों नहीं होती ये एक बहुत बड़ा सवाल उभर कर सामने आता है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *