राम नवमी के उपलक्ष्य में नालन्दा परिसर में हुआ श्रीराम जी के 101 भव्य स्वरूपों का विधिवत् पूजन- विकास उपाध्याय

राम नवमी के उपलक्ष्य में नालन्दा परिसर में हुआ श्रीराम जी के 101 भव्य स्वरूपों का विधिवत् पूजन- विकास उपाध्याय

विभिन्न प्रतियोगिताओं व विभिन्न उपहारों से झूम उठे आवव पूजबो 101 राम कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बच्चे – विकास उपाध्याय

विधायक विकास उपाध्याय के संग आमजन भी ननिहाल छत्तीसगढ़ के रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत स्थित नालन्दा परिसर में माता कौशल्या नंदन प्रभु श्रीराम जी के 101 भव्य स्वरूपों का विधिवत् पूजन किया

रायपुर, दिनांक 13 अप्रैल 2022। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत दो दिन पूर्व राम नवमी के दिन एक कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें रायपुर शहर से काफी संख्या में उपस्थित आमजन ने इस कार्यक्रम का हर्षोउल्लास के साथ लुफ्त उठाया और श्रीराम जी के 101 भव्य स्वरूपों का पूजा-अर्चना कर अलौकिक माहौल निर्मित किया। विधायक विकास उपाध्याय अपने भक्तिमय एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा से सक्रिय रहे हैं, इसी के अनुरूप राम नवमी के दिन अपने क्षेत्रान्तर्गत नालन्दा परिसर में उन्होंने बुजुर्गों की चौपाल संस्था के प्रायोजन में आवव पूजबो 101 राम का कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र के बच्चों को प्रभु श्रीराम जी का वस्त्र धारण कर इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया था एवं उनके भव्य स्वरूपों का विधिवत् पूजन कर श्रीराम रूपी सभी बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, श्रीराम जी के विषय में कहा गया है- ‘’रमन्ते क्रीडन्ते योगिनो यस्मिन् स एव रामः।’’ अर्थात् जिस परम तत्व, परम सत्ता में योगी लोग रमण करते हैं उस तत्व या परमसत्ता को ही राम कहा गया है। राम के जन्म की धूम हर जगह वैसी ही लगती है जैसे किसी नन्हे शिशु के आगमन से हर घर में प्रसन्नता होती है। विकास उपाध्याय ने आगे बताया आवव पूजबो 101 राम के कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था, जिसमें पहला- पोशाक, दूसरा- आचरण एवं व्यवहार, तीसरा- मंचन, चौथा- दोहा और पाँचवा- डायलॉग इत्यादि प्रतियोगिता ने बच्चों का मन हर लिया, वहीं प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के अलावा पूरे 101 बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपहारों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर एक अलौकिक प्रसन्नता झलक रही थी। इस विशेष कार्यक्रम में बुजुर्गों की चौपाल के संस्थापक प्रशांत पाण्डेय, डीडी नगर पार्षद आरती उपाध्याय, आलोक शर्मा सहित काफी संख्या में आमजन व बच्चे उपस्थित हुए।

प्रति,
श्रीमान् संपादक महोदय,
दैनिक …………………
रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *