रायपुर,बड़े बड़े दावे करने वाली राजधानी पुलिस,सवालों के घेरे में,महिलाओं से अश्लील बातें करके महिलाओं को ब्लैकमेल करने का आरोपी,पर्फेक्ट सर्टिट्यूड कंसल्टेंसी
के मालिक योगेश साहू,महीनों से पुलिस की गिरफ्त से दूर,पुलिस पर सवालिया निशान,
रायपुर,राजधानी में पर्फेक्ट सर्टिट्यूड कंसल्टेंसी
रियो (आर आई ओ ) काम्प्लेक्स लालपुर ग्राउंड फ्लोर शॉप नंबर 4 रायपुर में चलाने वाला डॉ योगेश साहू,पिता गजानंद लाल साहू निवासी बगदेही पारा जागृति चौक वार्ड क्रमांक-16 गोबरा नवापारा रायपुर के ऊपर राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है,
आप को बतादें,PREFECT CERTITUDE के संस्थापक डॉ योगेश कुमार साहू अपने आपको डॉक्टर बताकर देश-विदेश में लोगों को नौकरी लगाना तथा उनको स्टडी के लिए बाहर भेजने के नाम से लड़कियों से संपर्क करके अश्लील बातें करना,लड़कियों को ब्लैकमेल करने व उनसे धोखाधड़ी करने के मामले में 13 मार्च को अपराध कायम किया गया है,लेकिन आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई है जिससे राजधानी पुलिस के बड़े बड़े दावों की पोल खुल रही है, वही सरकार के ऊपर भी सवालिया निशान लगना लाजमी है,आरोपी योगेश साहू महीनों से फरार चल रहा है,वहीँ थाना राजेंद्र नगर टीआई जांच के नाम पर पल्ला झाड़ते नजर आ रहें हैं,जबकिआरोपी के गिरफ्तार होने पर कई और मामले मे खुलासा हो सकता है,सवाल ये उठता है कि 13 मार्च को थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद एक महीने से ज्यादा समय हो गए हैं लेकिन आरोपी अभी पोलिस की गिरफ्त में नही आया है,ये बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है जब महिलाओं को लेकर राजधानी पुलिस का ये रैवेया है तो एक आम आदमी कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा, साथ ही साथ महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पे भी सवाल उठ रहें हैं,
आप को बतादें आरोपी योगेश साहू नॉकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फँसाता है फिर महिलाओं से अश्लील बातें करके ब्लैकमेल करने का काम करता है ,इतना ही नही आरोपी इन सब कामो के लिए बाकायदा राजधानी सहित कई जिलों में PREFECT CERTITUDE के नाम से ऑफिस भी खोल रक्खा है, इतना ही नही आरोपी अपने आप को एक डॉक्टर होना बताता है लेकिन जानकारी के अनुसार उसके पास कोई डॉक्टर की डिग्री होना भी संदेहास्पद बताया जा रहा है,गौरतलब है,आरोपी के ऊपर इतने गम्भीर आरोप लगने के बाद राजधानी पुलिस हाथ पे हाथ धरे बैठे रहना इस बात की और इशारा कर रहा है कि पुलिस आरोपी को बचा रही है,कहीं न कहीं जांच के नाम पर पल्ला झाड़ रही है,
जानकारी के अनुसार डॉ योगेश साहू परफेक्ट सर्टिट्यूड के संस्थापक रायपुर में स्थित लालपुर रियो कंपलेक्स ग्राउंड फ्लोर शॉप नंबर 4 में परफेक्ट सर्टिट्यूड के नाम से ऑफिस स्थित है इसके अलावा भिलाई में शॉप नंबर 6 जोनल मार्केट सेक्टर 10 भिलाई तथा बिलासपुर मुंगेली में भी स्थित है आरोपी योगेश साहू का मेडिकल कंसल्टेंसी के नाम पर देश विदेश में लोगों को मेडिकल एडमिशन तथा सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी करने का मामला है इसका यह मेडिकल कंसल्टेंसी अनऑथराइज्ड मेडिकल कंसल्टेंसी है जिसे किसी कंपनी के द्वारा कोई परमिशन नहीं दिया गया है कार्य करने का इसके अलावा इसके खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में 13 मार्च को लड़की से अश्लील बातें कर उससे धोखाधड़ी करने के मामले में अपराध कायम किया गया है जिसकी जांच की जा रही है जहां डॉ योगेश साहू लड़की तथा उसके घरवालों पर दबाव बनाकर मामला वापस लेने की कोशिश कर रहा है,प्रशासन को ऐसे लोगो के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए जिससे ऐसे काम करने वालों को सबक मिल सके।

