काली माता वार्ड अंतर्गत शक्ति नगर स्तिथ धनमती तांडि पति पेनू तांडी जिनका राशन कार्ड 35 साल बाद बनकर उन्हें प्राप्त हुआ।


काली माता वार्ड अंतर्गत शक्ति नगर स्तिथ धनमती तांडि पति पेनू तांडी जिनका राशन कार्ड 35 साल बाद बनकर उन्हें प्राप्त हुआ। जिसे पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वार्ड पार्षद अमितेष भारद्वाज ने बताया की वह लगातार ऐसे लोगो को वार्ड में ढूंढते रहते हैं जिनका काम आज तक नही हुआ चाहे राशनकार्ड हो, निराश्रित का मामला हो या निगम से संबधित ऐसे कार्य जो आम जनता को इसका लाभ नही मिलता है इसी सोच के साथ वह घर घर जाकर लोगो की समस्याओं को सुन रहे हैं और उन्हें पूरा करने के प्रयास कर रहे हैं। तांडी परिवार मे सिर्फ उनकी पत्नी और पति है पति रिक्शा चालक है और पत्नी साफ सफाई का कार्य करती है ऐसे में पीछले की अरसो से राशन के लिये भटक रहे थे। साथ ही उनसे राशनकार्ड बनाने की बात करने पर उन्होंने आस छोड दी थी इधर उधर से राशन एकत्रित कर उनका जीवन यापन चल रहा था परन्तु अब कार्ड बन जाने से वह भी अपने हट का राशन प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *