रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के पिरदा छेदीखेड़ी मार्ग रोड निर्माण का लगभग 4 करोड़ 36 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया,
धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के पिरदा छेदीखेड़ी मार्ग रोड निर्माण का लगभग 4 करोड़ 36 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया ।
विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा आज कार्यक्रम के समस्त क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया और विधायक का आभार जताया ।
इस अवसर में प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य जयंत साहू, सुभाष कुर्रे, रंजीत गायकवाड़, भागवत लहरी, गंगाराम चेलक,राजू मारकंडे,
सहित आदि लोग भारी संख्या उपस्थित रहे।

