भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सौरभ देव ने कहा अल्पसंख्यको के विकास हेतु योजनाओ की जानकारी अल्पसंख्यक के अंतिम व्यक्ति तक पहुचे इसलिए समुदाय के धर्मस्थल पर स्टॉल लगा कर जानकारी देवे


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सौरभ देव ने कहा अल्पसंख्यको के विकास हेतु योजनाओ की जानकारी अल्पसंख्यक के अंतिम व्यक्ति तक पहुचे इसलिए समुदाय के धर्मस्थल पर स्टॉल लगा कर जानकारी देवे

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री सौरभ देव ने आज छत्तीसगढ़ अल्पसख्ंयक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा से मुलाकात कर यह मांग रखी की अल्पसंख्यकों के हित में कल्याण हेतु केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा विकास हेतु संचालित अनेक योजनाओं को अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख धर्मस्थल पर छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग का स्टॉल लगा कर योजनाओं की जानकारी व ब्रोशर दिया जाये तो निष्चित रूप से जरूरतमंद के साथ साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुचेगी और वे इसका लाभ ले पायेगे। जिसे आयोग अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा ने मानते हुए अधिकारियों को इस पर कार्य करने के निर्देष दिये। इस हेतु प्रमुख रूप से मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री सैय्यद रजा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *