भारत रक्षा मंच द्वारा पंचमी पर 108 कन्याओं का पूजन कर बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित किया जाएगा

भारत रक्षा मंच द्वारा पंचमी पर 108 कन्याओं का पूजन कर बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित किया जाएगा

रायपुर। भारत रक्षा मंच द्वारा 6 अप्रैल पंचमी को विजयनगर स्थित शिव मंदिर में 108 कन्याओं को भोजन करवाकर चुन्नी ओड़ाकर श्रृंगार सामग्री भेंट कर बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित किया जाएगा, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक राजकुमार राठी ने बताया कि बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए मंच द्वारा 6 अप्रैल को शिव मंदिर में कन्या पूजन कर सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद्र सुंदरानी एवं पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम की संयोजक पूर्व पार्षद बिंदु महेश्वरी एवं शारदा पटेल है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता,महामंत्री शिबू शुक्ला, संगठन मंत्री मंजूलमयंक श्रीवास्तव, डॉ आशा, मनीषा सिंह, रेखा शर्मा, रंजीता शर्मा,खेमू साहू, नितिन शर्मा,अनिल गुप्ता, हार्दिक सिंघवी,अखिल चटर्जी, किशोरचंद नायक सहयोग प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *