हरि शंकर बांसवार प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र की दी शुभकामनाएं

हरि शंकर बांसवार प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। हरि शंकर बांसवार ने कहा है कि 2 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष, नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इस दिन बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड का पर्व भी मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है, जिसे छत्तीसगढ़ में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। माता भगवती छत्तीसगढ़ में मां शीतला, दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, गंगा मैया, बिलईमाता, चंद्रहासिनी देवी तथा अन्य स्वरूपों में विराजमान है। उन्होंने माता भगवती से प्रार्थना की है कि उनका आशीष प्रदेशवासियों पर बना रहे और हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *