छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत संविदा कर्मचारियों व ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन


01.04.2022
आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत संविदा कर्मचारियों व ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन

विद्युत विभाग में कर्मचारियों का हो रहा शोषण है विभाग जल्द करे नियमित – तेजेंद्र तोडेकर

आज रायपुर में आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत संविदा कर्मचारियों व ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर विद्युत कार्यालय डंगनिया का घेराव किया, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजकुमार कालेज के सामने जी.ई रोड स्थित कार्यालय से पैदल अनुपम गर्दन चौक से होकर प्रदर्शन करते विद्युत भवन डंगनिया रायपुर पहुँचे ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों द्वारा 2 सूत्रीय मांगो को लेकर विगत 20 दिनों से बुढातालाब स्थित धरना स्थल पर शांति पूर्वक समर्थन कर कर रहे है, इसके बाद भी आज तक छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग द्वारा उनकी मांगो को नहीं सुना जा रहा है, छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी जायज मांग कर रहे है पूर्व में अगस्त 2021 में 12 दिनों तक आन्दोलन करने के बाद नवंबर तक नई भर्ती के माध्यम में उन्हें नियमित करने का आश्वासन विभाग द्वारा दिया गया था पर इसके बाद भी विभाग द्वारा उनकी मांगो को नहीं सुना गया साथ हि छत्तीसगढ़ में कार्यरत विद्युत ठेका कर्मियों को ठेकेदारों के गलत रवैये के चलते उन्हें भी पर्याप्त सुविधाएँ नहीं मिल रही है विभाग ठेका पद्दति समाप्त कर सभी कर्मचारियों को नियमित करे ताकि वो भी सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सके |

प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों व विद्युत ठेका कर्मचारियों के जायज मांगो का समर्थन करती है और उनकी जायज मांगो को पूरा कराने के लिए आम आदमी पार्टी हर तरह से उनके साथ है व जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती उनकी लड़ाई लड़ते रहेगी | तेजेंद्र तोड़ेकर ने कहा कि विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारीयों कि कर्मचारियों कि मांग जल्द से जल्द पूरा करना होगा नहीं तो पुरे प्रदेश में आन्दोलन तेज होगा साथ हि सरकार को ठेका पद्दति समाप्त कर कर्मचारियों को तत्काल नियमित करना होगा | प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन के कहा कि पॉवर कंपनी में कार्यरत समस्त विद्युत संविदा कर्मचारियों को लाईन परिचारक के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियमित किया जाय |

मांगे निम्न है –

  1. पॉवर कंपनी में कार्यरत समस्त विद्युत संविदा कर्मचारियों को लाईन परिचारक के रिक्त पदों पर नियमित किया जाय
  2. पॉवर कंपनी में सेवा कार्य के दौरान शहीद हुए समस्त विद्युत संविदा कर्मचारियों के परिजनों के किसी एक सदस्य को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति तथा तत्काल उचित मुआवजा राशि प्रदान किया जाय |
  3. विद्युत विभाग में ठेका पद्दति समाप्त कर सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाय ।

आज के कार्यक्रम में प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल, प्रदेश अध्यक्ष यूथ तेजेंद्र तोडेकर, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन, प्रदेश छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष अन्यतम शुक्ला, अनुषा जोशाफ, पलविंदर सिंह, कलावती मार्को, गजानंद लहरे, संतोष दुबे, मुकेश देवांगन, सदीप नापित, संदीप तिवारी, राजाराम सिन्हा, मो. सलीम, अली हाफिज, आबिद हुसैन, बिरेन्द्र पवार, गजानंद लहरे, जीतेन्द्र शुक्ला, के एस नायडू, राकेश राजगढ़िया, विशाल मिश्रा, बलवंत सिंह, रघुनाथ यादव, हेमंत टंडन, महेंद्र बिसेन, क्षीर सागर ।

प्रदेश मीडिया टीम
जयंत गायधने
9200001119
अज़ीम खान
7000278886
नंदन सिंह
8770535987
मिहिर कुर्मी
8461830001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *