भगवान श्री राम जी के भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए महापौर एजाज ढेबर ।
हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर रामराज्य परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष के पहले दिन भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना कर शहर में शोभायात्रा निकाली गई । इस अवसर पर राजधनी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर जी शोभायात्रा में शामिल हुए और आराध्य भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त किया व राजधानी वासियों की खुशाली हेतु प्रार्थना की ।
सूचनार्थी –
दयासागर सोना (छोटा महापौर)
संयुक्त महामंत्री शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

