रायपुर,धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा द्वारा मां कर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न जगहों पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया,जनता के सुख समृद्धि की कामना की,

रायपुर,धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा द्वारा मां कर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न जगहों पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया,जनता के सुख समृद्धि की कामना की,

रायपुर । धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज ग्राम पंचायत सिलयारी, मटिया, पसतराई, खौना में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर में पूजा- अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने याद करते हुए कहा मां कर्मा कृष्ण भगवान की महान भक्त थीं, इसलिए श्रीकृष्ण ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए थे। तब माता ने अपने सामने बैठकर भगवान श्रीकृष्ण को खिचड़ी खिलाई थी। अत: इस दिन मां कर्मादेवी का पूजन-अर्चन अनिवार्य रूप से करते तथा खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद बांटने की मान्यता है आज समस्त समाज को कहा संगठन और समर्पण में शक्ति होती है, हमें भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलते हुए समाज को जोड़ने और समाज में कुरीतियों को दूर कर आपसी भाई चारा को बढ़ावा देने की जरूरत है।
आज कार्यक्रम मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ गण एवं भारी संख्या मे ग्रामवासी बहुत ही धूमधाम से माता कर्मा की जयंती मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *