छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति की द्वितीय बैठक खरोरा में संपन्न

दिनांक-27-03-22 को छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति की द्वितीय बैठक खरोरा में किया गया। जिसमें सदस्यों से पचास रूपये महिना मासिक शुल्क जमा करने तथा नये सदस्यों से आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर ही सदस्यता दिलाने ये साथ मासिक शुल्क लेने की बात तय किया गया। छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू कराने ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने के लिए पंचायत समिति को दिये जा रहे आवेदन के साथ ही साथ सदस्यता अभियान को भी चलाने का निर्णय लिया गया। पूर्व में चुने गये पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र दिया गया जिनमें उपस्थित पदाधिकारी नरोत्तम शर्मा ( संरक्षक ),बिसहत कुर्रे ( सलाहकार ),हुलास साहू ( प्रदेश अध्यक्ष ),धर्मेंद्र बैरागी ( प्रदेश सचिव ),गोवर्धन पाल ( प्रदेश कोषाध्यक्ष ),जीवन लाल साहू ( प्रदेश उपाध्यक्ष ), विद्या यादव ( प्रदेश संयुक्त सचिव ),को समिति के नियमों और पद के कर्तव्यों को बखूबी निभाने साथ ही साथ जनहित कार्य करने के लिए सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इनके अलावा बैठक में शिशुपाल निषाद, होलास वर्मा, धर्मराज साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *