10 मार्च 2022
पंजाब में आम आदमी पार्टी की एक तरफा जीत का जशन दुर्ग जिले में नागरिकों को मिठाई बांट कर कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया ।
आम आदमी पार्टी के दुर्ग जिले के दुर्ग शहर , दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर, अहिवारा ,भिलाई नगर विधान सभा के कार्यकर्ताओ ने पंजाब चुनाव में भारी बहुमत से जीत की खुशी का इजहार करते हुए सुपेला चौक, गद्दा चौक, ईदगाह चौक , लक्ष्मी मार्किट , अवंति बाई चौक में मिठाई वितरण, ढोल बजाए,फटाके फोड़े । आप नेता देविंदर सिंह भाटिया में कहा कि यह आम आदमी पार्टी की विकास की राजनीति की जीत है, बिजली, पानी, सडक ,स्वास्थ ,किसान,रोजगार और भष्ट्राचार मुक्त विकास के मुद्देे पर लडा गया यह चुनाव आगामी समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेंगी।छत्तीसगढ़ राज्य में भी व्यवस्था परिवर्तन की शुरआत होगी , दिल्ली से आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने युवाओं,महिलाओं,किसानों और उन सभी नागरिकों को जो व्यवस्था परिवर्तन के सहयोगी है पार्टी में जुड़ने की अपील की है ।
आम आदमी पार्टी RTI प्रकोष्ठ के दुर्ग जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा किकेजरीवाल का दिल्ली मॉडल की चर्चा आज पुरे देश में हो रहा है। अनिल प्रजापति ने कहा कि पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की यह जीत भविष्य में होने वाले चुनाव की दिशा तय करेंगी,जनता यह जान चुकी है भाजपा कांग्रेस जैसी पार्टीया सिर्फ लोगो को चुनावी वादे के नाम में ठगने का काम बस कर रही है। सतीश साहू ने किसानों को जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि किसानों का हित सिर्फ केजरीवाल मॉडल में ही है , छ.ग. के किसानों ने भी परिर्वतन का मन बना लिया है । कार्यक्रम में देविंदर सिंह भाटिया , ज्ञान प्रकाश तिवारी,अनिल प्रजापति, सतीश साहू,रविंदर सिंह आनंद,कार्तिक सोनी,सेवा राम साहू, रोहित निषाद,अजय रामटेके, उमेश वर्मा ,चंद्रेशेखर ठाकुर, सुनील मकोड़े,चंद्रेशेखर साहू, लियाकत अली, बसन्त शिवहारे उपस्थित थे।
ज्ञान प्रकाश तिवारी
जिला अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी RTI प्रकोष्ठ
दुर्ग जिला

