श्री अनंतसाईं हॉस्पिटल एवं पूज्य सिंधी पंचायत न्यू राजेंद्र नगर अमलीडीह द्वारा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में नि:शुल्क महिला चिकित्सक परामर्श शिविर एवं नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में महिलाओं ने डॉ श्रुति स्थापक से अपनी अपनी स्वास्थ की समस्याओं को उनके सामने रखा, वही दूसरी ओर डॉ श्रुति स्थापक ने सभी की समस्याओं का समाधान किया। उसके बाद सभी महिलाओं को श्रीफल,शाल एवं प्रमाणपत्र देकर सभी का सम्मान किया गया।
विशाल कुकरेजा
अध्यक्ष
पूज्य सिंधी पंचायत न्यू राजेन्द्र नगर अमलीडीह।

