रजगामार क्षेत्र में चोरी का फेंसिंग तार में एक आरोपी गिरफ्तार

रजगामार क्षेत्र में चोरी का फेंसिंग तार में एक आरोपी गिरफ्तार**

चौकी राजगामार थाना बालको नगर इस्तगासा क्रमांक 04/2022
धारा 41(1-4)crpc/379 ipc
नाम *आरोपी:– प्रेम सिंह अगरिया पिता नन्हे राम अगरिया उम्र 50 वर्ष निवासी मुडुनारा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कोरबा जिला में हो रहे सभी प्रकार के अवैध कारोबार शराब, गांजा, डीजल ,कबाड़, चोरी, जुआ की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोज राम पटेल द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 26/2/ 2022 को देहात भ्रमण के दौरान राजगामार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुडुनारा निवासी प्रेम सिंह अगरिया पिता नानी राम आगरिया उम्र 50 वर्ष निवासी मुडुनारा के द्वारा चोरी का 7 बंडल फेंसिंग तार अपने पास रखा है और बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजनाम पटेल(भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा(रापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश साहू (रापुसे)तथा थाना प्रभारी बालको नगर श्री राकेश मिश्रा को अवगत कराया गया उक्त सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश वरिष्ठ अधिकारी से प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी राजकुमार सुरेश कुमार जोगी को कार्रवाई हेतु निर्देशित करने पर ग्राम मुडुनारा में गवाह भानु प्रताप राठी एवं विमल राठिया के समक्ष आरोपी को तलब कर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार कर 7 बंडल लोहे का चोरी का फेंसिंग तार को बरामद कराया है ।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । उक्त कारवाही में चौकी प्रभारी रजगामार सुरेश कुमार जोगी प्रधान आरक्षक 845 योगेश रात्रे आरक्षक संजय कुमार कंवर , प्रेमचंद साहू की विशेष भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *