आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
दिनाँक 25-02-2022
2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जब पांच साल सेवा देने वाले सांसद,विधायक को जीवन भर पेंशन मिल सकता है तो जीवन भर सेवा देने कर्मचारियों को क्यों नहीं-कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की है।कोमल हुपेण्डी ने कहा कि विगत सत्रह साल से छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है।पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया,न ही वर्तमान भूपेश बघेल सरकार इस दिशा में गम्भीर है।
उन्होंने कहा कि यदि पांच साल सेवा देने वाले सांसद, विधायक को जीवन भर पेंशन दिया जाता है तो जीवन भर सेवा देने वाले शासकीय सेवक को पेंशन क्यों नहीं दिया जा सकता है।कोमल हुपेण्डी ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए भूपेश बघेल से पुरानी पेंशन योजना लागू करने व आगामी बजट सत्र में प्रावधान रखे जाने की मांग की है।
कोमल हुपेण्डी ने मांगें नहीं माने जाने पर सरकार के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।
अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
7000278886

