आप की सदस्यता अभियान में तेजी । रायपुर गुरुवार ।
आज रायपुर जिला की बैठक राजकुमार कॉलेज स्थित कार्यालय में संपन्न हुई । बैठक में रायपुर जिला संगठन को लेकर एवं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान को गति देने के लिए दिल्ली से पर्यवेक्षक श्री सौरभ झा जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी मुख्य रूप से उपस्थित हुए । बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष कमल नायक जी एवं जिला सचिव एकांत अग्रवाल जी ने किया । सभी साथियों ने प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान को गति देने में अपनी सहमति प्रदान की , एवं रायपुर जिला संगठन को अधिक मजबूत करने के लिए अपना सुझाव दिया । आज की बैठक में निम्न सदस्य उपस्थित हुए – मुन्ना बिसेन , एम एम हैदरी,पवन सक्सेना, डीके मखीजा, तेजेंद्र तोड़कर, संतोष दुबे, मुकेशदेवांगन, नौशाद अली, हयात खान, कलावती मार्को , योगेंद्र सेन, संजय गुप्ता , सुजत गौतम ,रघुनाथ यादव, बनर्जी दादा, शीत चंद्राकर , डागेश्वर भारती, मकसूद खान, जितेंद्र शुक्ला , शेख कासम, संदीप नापित, पुरुषोत्तम , कौर मैडम , बलवंत, नंदन सिह, रेवा राम , उपस्थित रहे

