यूजर चार्ज के विरोध में झुग्गी झोपड़ी व भाजयुमो बीरगांव मंडल ने धरना-प्रदर्शन कर महापौर सहित क्षेत्रीय विधायक का फूंका पुतला

यूजर चार्ज के विरोध में झुग्गी झोपड़ी व भाजयुमो बीरगांव मंडल ने धरना-प्रदर्शन कर महापौर सहित क्षेत्रीय विधायक का फूंका पुतला

रायपुर, 23 फरवरी 2022। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ और भाजयुमो बीरगांव मण्डल ने यूजर चार्ज के विरोध में मंगलवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर महापौर तथा क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया।

धरने को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य के हर नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतो के माध्यम से यूजर चार्ज के रूप में जनता से वसूली करने में लगी है, जिससे जनता परेशान है।संपत्तिकर आधा करने की भी है चुनावी वादा कर लो कांग्रेस ने भी है यूजर जाँच का दंड जनता को दिया हैसमय आने पर जनता उचित जवाब देगी।

वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने कहा 15 साल तक भाजपा की सरकार राज्य में थी। इन 15 साल में भाजपा सरकार ने राज्य में सिर्फ विकास किया, लेकिन कांग्रेस सरकार केवल लूट मचाने में लगी हुई है। जनता से अब यूजर चार्ज के नाम पर वसूली की जा रही है।

झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये जाने वाले राशन तक में भ्रष्टाचार कर गरीबों का हक मारने वाली कांग्रेस सरकार से विकास के बारे में अपेक्षा करना व्यर्थ है ,बीरगांव भाजपा मंडल प्रभारी राजकुमार राठी ने कहा कि कांग्रेस की निक्कमी सरकार राज्य को कर्ज में डाल दिया है। बीरगांव की जनता से यूजर चार्ज के रूप में जो शुल्क लिया जा रहा है वो सरासर गलत है।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर के जिलाध्य्क्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि बीरगांव में कांग्रेस महापौर अब यहां की जनता से वसूली करने में लग लगे हुए है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने ही उन्हें जीत दिलायी और महापौर के पद पर बैठने के बाद यूजर चार्ज के नाम पर जनता से ही वसूली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ यूजर चार्ज का विरोध करती है।

बीरगांव मण्डल अध्यक्ष होरी लाल देवांगन ने कहा कि बीरगांव नगर निगम चारो ओर से फेक्ट्रियो से घिरा हुआ है। यहां की 80 प्रतिशत आबादी मजदूरी में जीवन यापन करती है। उन्होंने कहा कि महापौर भी पार्षद चुनाव जीतकर आये है, उन्हें मालूम होना चाहिए वार्डवासियों की स्थिति क्या है। जैसे ही महापौर बना तुरन्त सबसे पहला काम यूजर चार्ज लगा दिया जिनका भाजपा विरोध करती है। यूजर चार्ज के विरोध में भाजपा पार्षद निगम में तो भाजपा संगठन सड़क की लड़ाई लड़ेगी।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर अम्बिका यदु , सचिन मेघानी, संजय तिवारी, पद्मा चंद्रकर,चक्रधारी जगत राजू धूळ अशोक मानिकपुरी नवीन जैन,टीकाराम साहू ,गौतम साहू,राजेश रिछारिया,उर्मिला देवांगन, फूलमती सोनवानी, पवन तिवारी,मोनू मानिकपुरी,शाशक मिश्रा, रवि कुमार, उषा वर्मा, कृष्णा वर्मा, गोपी देवांगन, मासूम अली, राजू दुबे, अमित श्रीवास्तव, माणिक साहू, गायत्री यादव, सुरेंद्र साहू, पीताम्बर साहू, अनिल नायडू, ईश्वरी वर्मा, सौरभ वर्मा, जुगल वर्मा, योगेंद्र राठौर, तुलेश साहू, देवा वर्मा, ओम प्रकाश साहू, संजय देवांगन, अनिल धृतलहरे, एवं बड़ी सख्या में कार्यकर्ता उपास्थित थे। धरने के पश्चात तहसीलदार को जिलाधीश के नाम से ज्ञापन सौंप कर महापौर और क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक का पुतला भी दहन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *