संजय सोनी के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर गांडा समाज में हर्ष
रायपुर-शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वीरांगना अवंति बाई ब्लॉक अध्यक्ष उत्कल गांडा समाज के युवा नेता संजय सोनी को नियुक्ति किये जाने पर पूरे समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के द्वारा प्रभारी पी एल पुनिया जी के अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी में फेरबदल कर नवनियुक्त अध्यक्ष बनाया गया जिसमें पार्टी ने एक बार फिर उत्कल समाज(गांडा) को भरोसा जताते हुए उत्तर विधानसभा क्षेत्र में समाज की बहुलता देख समाज के जमीनी स्तर के युवा नेता संजय सोनी को अध्यक्ष पद देकर कमान सौंपा।इसके लिए पूरे समाज में उत्साह व खुशी की लहर हैं,समाज ने प्रदेश प्रभारी श्री पुनिया जी,मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी, क्षेत्रीय विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी, शहर जिला अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे जी सहित प्रदेश के समस्त वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त जताया है।संजय सोनी के नेतृत्व में समाज के युवाओं ने विधायक श्री जुनेजा शहर अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे से मुलाकात कर पूरी ईमानदारी निष्ठा से कांग्रेस पार्टी के रीति,नीति ,विचारों का साथ ही सरकार द्वारा किये जाने वाले विकास कार्यों का जन जन तक पहुचाने भरोसा दिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद जीतू भारती, वरिष्ठ नेता बालेश्वर सोना,टोकोधर दीप,मकरंद तांडी,सेवक महानंद,राधे नायक, वरुण सोना, मनोज नायक, देवराज सिक्का,सागर तांडी,कविराज सोनी, किशोर सोनी, उग्रसेन कुमार, महेन्द्र कुमार सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त किया।
संजय सोनी के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर गांडा समाज में हर्ष

