बिरगांव में लहराया कांग्रेस का परचम नंदलाल देवांगन महापौर और कृपाराम निषाद बने सभापति।
काग्रेंस पार्टी की रणनीति का दिखा असर
रायपुर/4 जनवरी 2021। बिरगांव नगर पालिका निगम में कांग्रेस ने आखिरकार अपना परचम लहरा दिया है आज हुए महापौर चुनाव में कांग्रेस के नंद लाल देवांगन ने भाजपा के पतिराम साहू को 10 वोटों से मात दी है, नंदलाल देवांगन को जहां 25 पार्षदों का समर्थन मिला वही पति राम साहू के पक्ष में केवल 15 पार्षद ही थे इसके अलावा सभापति चुनाव में कांग्रेस के कृपाराम निषाद ने जोगी जनता पार्टी के एवज देवांगन को 11 वोटों से मात दी कृपाराम को 26 और एवज को 14 वोट प्राप्त हुए।
ज्ञात हो कि बिरगांव में कांग्रेस के 19 पार्षद एवं 10 भाजपा , 5 जोगी कांग्रेस और 6 निर्दलीय पार्षद जीत कर आये। 3 निर्दलीय पार्षदों ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एवं रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस में शामिल हुए। बाकी 3 निर्दलीयों ने अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी को प्रदान किया। इस पूरे चुनाव मैं काग्रेंस कार्यकर्ता एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा की व्यापक रणनीति काम आई। इसके साथ ही कांग्रेस को बिरगांव निगम फतह करने में चुनावी पर्यवेक्षक रहे प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री रवि घोष , महामंत्री राजेन्द्र साहू , बिरगांव चुनाव के पर्यवेक्षक मोतीलाल देवांगन और जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष ऊधोराम वर्मा की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।
रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि बिरगांव नगर पालिका निगम में कांग्रेस की जीत यह स्पष्ट करती है कि बिरगांव की जनता ने छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के 3 सालों के कार्यकाल पर भरोसा दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी को जनादेश दिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी वर्ग से महापौर बनाया माननीय मुख्यमंत्री सोच के अनुरूप एवं दिशा व निर्देश पर बिरगांव के विकास कार्यों में तेजी आएगी और निश्चित रूप से 2023 में वे पुनः कांग्रेस को सत्ता में लाएगी।
वही रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने इस जीत को बिरगांव की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत बताया है और समस्त बिरगांव का कांग्रेस पर विश्वास रखने आभार जताया और कहा कि बड़बोली भारतीय जनता पार्टी को एवं उनकी टीम बी को बिरगांव की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। बिरगावं की जनता कांग्रेस पार्टी एवं छत्तीसगढ़ सरकार के साथ है और निश्चित रूप से आने वाले समय में बिरगांव विकास की राह में एक नया आयाम स्थापित करेगा।

