मुम्बई :-समाजसेवी हीराभाई देवासी की जो हर साल नये साल का स्वागत अपने इस अंदाज में करते है।

मुम्बई।
दिसम्बर माह की आखरी तारिख पर जहां समूचा हर जश्न में डूबा हुआ रहता है, वहीं एक शख्स ऐसा भी है जो सर्द रातों में रास्तों पर सो रहे लोगों को ठिठुरते बदन को कंबल से ढकने की कवायद में लगा हुआ था। हम बात कर रहे है समाजसेवी हीराभाई देवासी की जो हर साल नये साल का स्वागत अपने इस अंदाज में करते है।
चर्चगेट से मालाबारहिल इलाकें में फूटपात पर सो रहे सैकडों लोगों को हीराभाई देवासी ने बीती रात कम्बल वितरित किए। अमूमन नेता इस तरह की कवायद अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए करते है, लेकिन हीराभाई देवासी ने इंसानियत के नाते अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर तक हर साल अपना यह कार्य करते है। जबकि यह सारे लोग मतदाता भी नहीं है। हीराभाई ने बताया कि नये साल के स्वागत के सभी के अपने अपने तरीकें और अंदाज होते है। मेरे को इस तरह नये साल का स्वागत करने में सुकून मिलता है, इसलिए मैं यह करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *