पराखिया के ग्रामीणों ने किया नेताओ का बहिष्कार…
रिपोर्टर सुरेश H बारबा
खबर राजस्थान नेतरा से
राजस्थान के सुमेरपुर तहसील के पराखिया गांव के सभी भाइयो ने मिलकर मनोहर अपहरण प्रकरण निम्मित सभी पार्टी के नेताओं के बहिष्कार हेतु गांव के प्रवेश पर बैनर लगाया….
जब तक पाली जिले के बहुचर्चित एवं बहुप्रतीक्षित मनोहर अपहरण प्रकरण की जांच नही होती है तब तक किसी भी पार्टी के नेता गांव में प्रवेश नही मिलेगा…..
बैनर लगाते हुए सभी युवाओं ने बताया कि 5 वर्ष से मनोहर का अपहरण हुआ है और नेताओ ने अभी तक सिर्फ आस्वासन ही दिए है, राजस्थान सरकार द्वारा केंद्र को सीबीआई जांच के लिए अनुसंशा करीब 1 वर्ष पूर्व की है लेकिन अभी तक अनुसंशा फुटबाल बनी हुई है, अब हमें आर पार की लड़ाई लड़नी है..
गांव के 36 कॉम के सभी लोगो ने रोष प्रकट किया….

