धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रखरखाव का जायज़ा लिया

धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रखरखाव का जायज़ा लिया

रायपुर । धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने आज खराब मौसम असमय हुई बारिश के बीच धरसीवां धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया रखरखाव उचित व्यवस्था का जायज़ा लिया धान के बारिश से बचाव हेतु उचित व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा बारिस के पानी से धान को सुरक्षित बचाने के लिए कैप कवर और त्रिपाल से धान को अच्छे से ढ़कने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्थिति में वर्षा के पानी से धान भिगना नहीं चाहिए इसका ध्यान रखें और सारी व्यवस्था दुरूस्त रखें।
साथ ही मौसम को देखते हुए वर्षा के पानी से धान को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी और लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, रूपेश बघेल ,रोशनपुरी गोश्वामी, साहिल खान, मनोज सायतोडे,रवि लहरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *