आम आदमी पार्टी ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर के अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं जिसको लेकर के आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेश स्तर पर संगठन का विस्तार किया है जिसमें प्रदेश स्तर पर अनेक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है


27.12.2021
आम आदमी पार्टी,छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर के अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं जिसको लेकर के आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेश स्तर पर संगठन का विस्तार किया है जिसमें प्रदेश स्तर पर अनेक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री व प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिनमें प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है साथ ही कुछ पदाधिकारियों की पदोन्नति भी की गई है। संगठन विस्तार का मुख्य एजेंडा 2 से 31 जनवरी तक होने वाले ब्लॉक स्तर सम्मेलन पर फोकस रहेगा।

आपको बताते चले कि 1 विधानसभा को 5 ब्लॉक में बांटा गया है इस तरह से आम आदमी पार्टी आने वाले साल के पहले महीने में सभी 450 ब्लॉकों में सम्मेलन करेगी जिसमे प्रदेश पदाधिकारी अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे।

प्रदेश कमेटी में नए सदस्यों की जिम्मेदारी

1.भानुप्रकाश चंद्रा,प्रदेश संगठन मंत्री
2.सरदार जसबीर सिंग चावला-कोषाध्यक्ष

  1. हरेश चक्रधारी- सह कोषाध्यक्ष
  2. दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष
    5.वदूद आलम- प्रदेश उपाध्यक्ष
    6.घनश्याम चंद्राकर- प्रदेश उपाध्यक्ष
    7.मनोज दुबे- प्रदेश उपाध्यक्ष
    8.संतोष चन्द्राकर-प्रदेश उपाध्यक्ष
    8.देवलाल नरेटी-प्रदेश उपाध्यक्ष
    10.कुशल सिंह राजपूत,प्रदेश उपाध्यक्ष
    11.शिवनाथ केशरवानी- प्रदेश सह संगठन मंत्री
    12- सुनील सिंह- प्रदेश सह संगठन मंत्री
    13- मेहर सिंह वट्टी- प्रदेश सह संगठन मंत्री
    14-वृन्देश राठौर- प्रदेश सह संगठन मंत्री
    15- डी पी यादव- प्रदेश सह संगठन मंत्री
    16-शीत चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष(ओ.बी.सी.विंग)

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पिछले 6 माह से संगठन का विस्तार कर रही है जिसको चार चरणों में किया गया था पहले 3 चरण में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन किये गए जिसमे विधानसभा की कमिटी का गठन किया गया। उसके बाद 28 नवम्बर को प्रदेश सम्मेलन किया गया ।

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी, छत्तीसगढ़
आम आदमी पार्टी
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *