लापरवाही का दिव्य दर्शन
विश्व विख्यात वास्तु अनुरूप सुव्यवस्थित निर्माण एवं नगर नियोजन की पहचान जयपुर में आम जनता के हित एवं सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा के प्रति शासन, प्रशासन एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि कितने सजग एवं सक्रिय है ?
जयपुर के अतिव्यस्थ गणगौरी बाजार की मार्ग विभाजक पट्टी पर लगी लोहे की रेलिंग टूटी पड़ी है l
इसके कारण पैदल चलने वाले आम जन एवं वाहन चालकों को कितनी परेशानी होती होगी इसका अन्दाज शायद ही हो इस सरकारी तंत्र में किसी को l
देश-विदेश से जयपुर दर्शन को आने वाले पर्यटको एवं यात्रीयों कों जयपुर की सुन्दर स्थापत्य एवं वास्तुकला का कितना सुन्दर दर्शन होता होगा ?
इस बात का जरासा भी अन्दाज होता तो शायद सरकारी स्तर पर यह रेलिंग अब तक दुरस्त करवादी गई होती l
विश्व स्तरीय जयपुर शहर में इस तरह बीच राह टूटी रेलिंग का होना शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की कार्य कुशलता एवं सजगता पर प्रश्न चिन्ह उत्पन्न करता हैं l
कब सुधार होगा इन शर्मनाक लापरवाहीयों में ???
सुधार एवं जवाब की प्रतिक्षा में !
20/12/2021,
कृष्ण कुमार महर्षि (नवीन)
जयपुरl

