राजधानी से अमित शर्मा को मिली NSUI में बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए प्रदेश उपाध्यक्ष

राजधानी से अमित शर्मा को मिली NSUI में बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए प्रदेश उपाध्यक्ष

लगातार दो महीने से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) में प्रदेश स्तरीय संगठन विस्तार की चर्चा देखने को मिल रही थी , जिसके बाद आज दोपहर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन के निर्देशानुसार प्रदेश प्रभारी श्री विशाल चौधरी एवम NSUI प्रदेश अध्य्क्ष श्री नीरज पांडे जी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर अमित शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है ! बता दें की अमित शर्मा राजधानी के जिलाध्यक्ष पद पर मजबूती कार्य करते आये हैं और जिसकी सराहना शीर्ष नेतृत्व से ले कर प्रदेश नेतृत्व ने भी की है ! लगातार 7 वर्षों के मजबूत कार्यकाल के बाद जब पुनः प्रदेश में संगठन विस्तार की बारी आयी तो अमित शर्मा का नाम प्रमुखता से जाना जाता था , परन्तु शीर्ष नेतृत्व द्वारा नीरज पांडेय को NSUI की कमान सौंपी गयी जिसके बाद आज 2 महीनो बाद प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान अमित शर्मा जी को संगठन द्वारा सौंपा गया है ! अमित शर्मा को जिम्मेदारी मिलने से रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों के कार्यकर्ता प्रफुल्लित है !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *