बिरगांव मे छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर जनता से कहा कि भाजपा निर्मित महंगाई कर रही

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

रायपुर/14दिसंबर 2021।   आज बिरगांव मे छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर जनता से कहा कि भाजपा निर्मित महंगाई कर रही देश को बर्बाद देश को महंगाई से बचाने के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई की मार से जनता पहले ही त्रस्त है और केंद्र में बैठी मोदी सरकार मस्त है जनता ने अब यह मन बना लिया है कि महंगाई को हटाना है तो भाजपा को भगाना है भाजपा के लोग सिर्फ सिर्फ दिग्भ्रमित करने का प्रयास करते हैं देश की जनता बढ़ती हुई महंगाई से परेशान है महंगाई के कुचक्र में फंसाने वाली भाजपा सरकार को जनता ने उखाड़ फेंकने का प्रण कर लिया है और यहां पर जनता का समर्थन यह बताता है कि वह छत्तीसगढ़ सरकार के कामों से खुश है छत्तीसगढ़ में शांति सौहार्द और खुशहाली का वातावरण है यहां के हर एक व्यक्ति को अब लगने लगा है कि यह प्रदेश की सरकार उनकी अपनी सरकार है और कांग्रेस पार्टी ने गरीब किसान मजदूर आदिवासी महिलाओ से अपने किए गए वादे जो की घोषणा पत्र में थे उस घोषणापत् के वादों को भी पूरा कर रही है इस कारण अब जनता में भी उसका विश्वास बढ़ा है कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है कांग्रेसी जो संकल्प लिया था उसे पूरा कर रही है और इस कारण छत्तीसगढ़ की जनता नेअब मन बना लिया है कि आने वाले चुनाव में भी कांग्रेस के उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से जिताने जा रही है
गृह मंत्री तामध्वज साहू जी के साथ श्री धनेन्द्र साहु जी , श्री रामशरण यादव, श्री राजेंद्र साहु , श्री उधव वर्मा जी, पंकज शर्मा जी व वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित विभिन्न वार्डों का दौरा कर पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में बिरगांव के जनमानस मतदाताओं से पंजा छाप पर मोहर लगाने की अपील किए कांग्रेसी उम्मीदवार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *