कोरबा पुलिस अधीक्षक के जनदर्शन में 12 शिकायतों का हुआ निराकरण कुल 17 शिकायत प्राप्त हुए

कोरबा
▪️ पुलिस अधीक्षक के जनदर्शन में 12 शिकायतों का हुआ निराकरण
▪️ कुल 17 शिकायत प्राप्त हुए

   पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोज राम पटेल द्वारा आज दिनांक 14-12-21  दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन लगाया गया । जनदर्शन में 12 लिखित एवं 05 मौखिक शिकायतें प्राप्त हुई, जिनकी सुनवाई करते हुए  श्री  भोजराम पटेल द्वारा  05 मौखिक  शिकायतों को तत्काल निराकृत किया गया, साथ ही 12 लिखित शिकायतों में से 7 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया । 05 लिखित शिकायतों को जांच हेतु संबंधित थाना चौकी भेजा गया है ।  मौखिक शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण  किया गया   ।
उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा रोस्टर के अनुसार जनदर्शन लगाकर आम जनता के समस्याओं का समाधान किया जा रहा है  । इसी का परिणाम है कि अब जनदर्शन में बहुत कम शिकायतें प्राप्त हो रही है । पुलिस द्वारा लगाए जा रहे जनदर्शन का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है , शिकायतों के त्वरित निराकरण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हो रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *