💐 पूर्व संसदीय सचिव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन ने रायगढ़ जिले के सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद किए💐
रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में होने जा रहे नगर पालिका चुनाव में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन पूर्व विधायक लखन देवांगन ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में वार्ड क्रमांक 13, क्रमांक 14 ,एवं वार्ड क्रमांक 2 तथा वार्ड क्रमांक 3 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में हुंकार भरकर कांग्रेस सरकार के विफलताओं को जनता के समक्ष उजागर किया कांग्रेस ने बीते ढाई से तीन साल के कार्यकाल में जिस प्रकार से जनता से छल किया है उससे जनता त्रस्त है आने वाले चुनाव में इसका परिणाम निश्चित तौर पर देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद भी उपस्थित थे। श्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस आज हर मुद्दे पर विफलताओं पर शीर्ष स्थान बनाने में कामयाब हो गए हैं चुनाव के पूर्व झूठे वादे से लेकर किसान मजदूर नौजवान लगभग सभी के साथ शोषण कर रही है ये पहली ऐसी सरकार जो छत्तीसगढ़ को कर्ज में डूबोने वाली सरकार है कई हजार करोड़ कर्ज लेने के बाद भी एक भी वादे पूरे नहीं किए पूर्व संसदीय सचिव ने केंद्र की मोदी सरकार जन कल्याणकारी योजना को भी गिनाया मोदी सरकार देश की 80 करोड़ लोगो को खाद्य सामग्री दे रही है साथ ही किसान सम्मान निधि 6 हजार दे रही है साथ ही प्रधानमंत्री आवास के तहत आवास दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार उसमें भी रोक लगा रही है महिलाओं को मिलने वाला गैस चूल्हा में भी व्यवधान उत्पन्न कर रही है जिससे संपूर्ण छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है पूर्वर्ती भाजपा सरकार में जनता के हित के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की गई जिसका सत प्रतिशत लाभ मिलता था वो आज कहीं पर दिखाई नहीं देती संपूर्ण छत्तीसगढ़ आज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई आज हर वर्ग के लोग इससे त्रस्त है। नगरीय निकाय सहित आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी छत्तीसगढ़ में सत्ता से उखाड़ फेंकने में कामयाब होगी। इस अवसर पर रायगढ़ जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी जिला व प्रदेश पदाधिकारी कोरबा जिले से जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मोहम्मद यासीन, धनेश्वर सिदार सम्मिलित हुए।

