बिरगांव चुनाव :- कांग्रेस का वृहद जनसंपर्क, सत्यनारायण भी हुए शामिल

बिरगांव चुनाव :- कांग्रेस का वृहद जनसंपर्क, सत्यनारायण भी हुए शामिल

बिरगांव/ 12 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव में जोर पकड़ लिया है सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए जुट गई हैं, इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी ने बिरगांव नगरी निकाय क्षेत्र में वृहद जनसंपर्क किया,

रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा जी और केंद्रीय सहकारी बैंक रायपुर अध्यक्ष पंकज शर्मा जी के नेतृत्व में किये गये इस जनसंपर्क को जनता का समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

पंकज ने मीडिया को बताया कि आज बिरगांव, उरला, अछोली और सरोरा में जनसंपर्क किया गया और जनसंपर्क में कांग्रेस पार्टी को जो समर्थन मिल रहा है उससे यह स्पष्ट होता है कि बिरगांव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से जीत कर अपना महापौर बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *