BIG BREAKING:-राजधानी में मिला एक और Omicron संक्रमित, बढ़कर संख्या हुई पांच, सरकार की बढ़ी चिंता,

BIG BREAKING:-राजधानी में मिला एक और Omicron संक्रमित, बढ़कर संख्या हुई पांच, सरकार की बढ़ी चिंता,

नईदिल्ली,भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक के बेंगलुरु, महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के जामनगर के बाद अब दिल्ली में ओमिक्रॉन ने दस्तक दी है। दिल्ली में भी ओमिक्रॉन का पहला केस मिला है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज तंजानिया से आया था और एयरपोर्ट पर जांच के बाद उसके ओमिक्रॉन संक्रमित होने की जानकारी के अनुसार उसे दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बता दें कि इससे पहले भारत में शनिवार को गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन संक्रमित मिला था। वहीं, मुंबई और बेंगलुरु में भी ओमिक्रॉन के केस मिले हैं जिसे मिलाकर देश में इस वैरिएंट के कुल 5 संक्रमित मरीज अबतक मिल चुके हैं।
कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित मरीज के रूप में महाराष्ट्र में शनिवार को ओमिक्रॉन का पहला और देश का चौथा मामला सामने आया है। इससे पहले विदेश से आए अब तक 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को 3 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन लोगों की RT-PCR रिपोर्ट जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब भेजी गई है। तब तक इन्हें क्वारैंटाइन किया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
साउथ अफ्रीका से लौटा था ओमिक्रॉन संक्रमित,
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुंबई के पास कल्याण डोंबिवली का रहने वाला यह शख्स साउथ अफ्रीका से लौटा था। उसकी उम्र 33 साल है। वह साउथ अफ्रीका से दुबई, फिर दिल्ली और वहां से 24 नवंबर को मुंबई आया है। उसने अब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है और मुंबई में उतरते वक्त उसे हल्का बुखार था। इसके अलावा उसमें कोरोना का कोई और लक्षण नहीं दिखा था। ट्रीटमेंट के लिए उसे कल्याण के कोविड केयर सेंटर में रखा गया है।
संक्रमित मरीज संपर्क में आए 12 हाई रिस्क और 23 लो-रिस्क कॉन्टैक्ट ट्रेस किए गए हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में उसके साथ सफर करने वाले 25 को-पैसेंजर्स का टेस्ट भी निगेटिव आया है। इससे पहले कर्नाटक में दो और गुजरात के जामनगर में एक मरीज में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *