लगातार बढ़ रहा है आप का परिवार 7 दिनों में 2 हजार से अधिक लोगों ने किया मिस कॉल – तेजेंन्द्र तोड़ेकर


05.12.2021
आम आदमी पार्टी,छत्तीसगढ़

लगातार बढ़ रहा है आप का परिवार 7 दिनों में 2 हजार से अधिक लोगों ने किया मिस कॉल – तेजेंन्द्र तोड़ेकर

रायपुर यूथ ईकाई की बैठक आज रायपुर प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमे यूथ विंग संगठन के विस्तार पर चर्चा व रणनीति बनायी गयी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंन्द्र तोड़ेकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति आम जन का रुझान लगातार बढ़ रहा पूरे प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे है, अभी हमारे मिस कॉल नंबर पर 7 दिन में ही 2 हजार मिस कॉल आ चुके है पार्टी में सबसे ज्यादा युवाओं का रुझान है आज भी नये सदस्य CYSS में सत्यव्रत भोई, AAP यूथ विंग में हेमंत कोसले, दीपक इल्याज़र, राज, अविनाश, सारंग मराठा, मोहम्मद अख्तर, सुरेंद्र वर्मा, करण पटेल पार्टी में शामिल हुये, आगामी समय मे आम आदमी पार्टी मजबूती से सदस्यता अभियान चलाएगी ।

आप यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष तेजेंन्द्र तोड़ेकर, प्रदेश सचिव गजानंद लहरे, CYSS प्रदेश सचिव अखिल शुक्ला, जिला अध्यक्ष सन्नी छाबड़ा, जिला संगठन मंत्री मुकेश देवांगन, जिला उपाध्यक्ष हेमंत टंडन, बलवंत सिंह, वीरेंद्र पवार ने सभी नये साथियों को पार्टी में शामिल किया व सभी साथियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी ।

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी, छत्तीसगढ़
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *