आदतन गुंडा बदमाश गोपू पांडेय पकड़ा गया शराब तस्करी करते हुए 25 लीटर महुआ शराब बरामद

कोरबा
▪️आदतन गुंडा बदमाश गोपू पांडेय पकड़ा गया शराब तस्करी करते हुए
▪️ 25 लीटर महुआ शराब बरामद

थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा आदतन गुंडा बदमाश गोपू पांडे उर्फ प्रकाश पांडे को 25 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
गुंडा बदमाश गोपू पांडे उर्फ प्रकाश पांडेय पूर्व में डीजल चोर गैंग में सक्रिय था , किंतु वर्तमान में डीजल चोरी बंद होने से शराब तस्करी करने लगा है ।

     मामले का विवरण इस प्रकार है कि कल दिनांक 02-12-2021 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह को सूचना मिली की गुंडा बदमाश गोपू पांडे उर्फ प्रकाश पांडेय  कहीं से अवैध शराब लेकर आया  है ,जिसे लेकर  गौ माता चौक के पास खड़ा है  । सूचना पर  थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह द्वारा हमराह  स्टाफ के साथ गौमाता चौक के पास जाकर  रेड किया गया । मौके पर गोपू पांडेय उर्फ प्रकाश पांडेय  1 जरीकेन में अवैध महुआ शराब के साथ मिला,  जिससे पूछताछ करने पर  अवैध शराब बिक्री हेतु लेकर आना बताया ।  आरोपी से मिले शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी गोपू पांडेय के विरुद्ध थाना कोतवाली कोरबा में अप क्र - 1131 /2021 धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गोपू पांडे उर्फ प्रकाश पांडे को न्यायिक रिमांड  पर भेजा जा रहा है  । बरामद शराब की मात्रा 25 लीटर है ,जिसका बाजार मूल्य लगभग 3000 रुपए है ।
  यहां यह उल्लेखनीय है कि  गोपू पांडे  उर्फ प्रकाश पांडेय घोषित गुंडा बदमाश है ,जिसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं । गोपू  पांडेय पूर्व में डीजल चोरी  करने में सक्रिय था, किंतु वर्तमान में पुलिस की कड़ाई के कारण डीजल चोरी करना सम्भव न होने के कारण अवैध शराब के धंधे में लिप्त हो गया है । आरोपी का बड़ा भाई चिन्ना पांडेय भी आदतन बदमाश है, जो वर्तमान में अवैध हथियार रखने के मामले में रायपुर जेल में बंद है ।

आरोपी का नाम :-

गोपू उर्फ प्रकाश पांडेय पिता आकाश पांडेय ,उम्र 29 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा ,जिला कोरबा छ0ग0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *