हवन यज्ञ और भंडारे के साथ भागवत कथा संपन्न
रायपुर । मां बंजारी धाम खपरी मढ़ी में , चल रहे श्री मद देवी भागवत कथा हवन यज्ञ और भंडारे के साथ संपन्न ।
आज भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन अनिता योगेंद्र शर्मा परिवार की ओर से करवाया गया था।
आचार्य प. चंदन प्रसाद शर्मा ने नौ दिवसीय भागवत कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा और हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।
आज प्रमुख रूप में
नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरियाbऔर महिला बाल विकास मंत्री अनीला भेड़िया,
जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य
जनपद पंचायत अध्यक्ष और सदस्य , सहित मंदिर समिति सदस्य खपरी ग्राम सेवा समिति सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि ग्रामवासी श्रद्धालुगण ने धर्म लाभ अर्जित किया।

