पुलिस अधीक्षक कोरबा ने लगाया जनदर्शन शिकायतों का किया मौके पर निराकरण 34 शिकायत हुए प्राप्त

कोरबा
▪️पुलिस अधीक्षक कोरबा ने लगाया जनदर्शन
▪️शिकायतों का किया मौके पर निराकरण
▪️34 शिकायत हुए प्राप्त

 पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोज राम पटेल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक  30-11- 2021 दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में जनदर्शन का आयोजन किया ।          
    जनदर्शन में आज कुल 34 शिकायत प्राप्त हुए जिनमें  7 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया  , 01  शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कराया गया , 26 शिकायत जांच हेतु संबंधित थाना/चौकी  भेजे गए हैं । 
 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल के साथ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री प्रदीप येरेवार, रक्षित निरीक्षक श्री अनथ पैकरा, सूबेदार श्री भुनेश्वर कश्यप, स्टेनो श्री हरीश बोरकर, साइबर सेल प्रभारी कृष्णा साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *